• Wed. Mar 18th, 2026

    अल्मोड़ा: नशा मुक्ति केंद्र हवालबाग में जिलाधिकारी वंदना एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रदीप कुमार राय ने की एनकॉर्ड की समीक्षा बैठक

    नशा मुक्ति केंद्र हवालबाग में जिलाधिकारी वंदना एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रदीप कुमार राय  द्वारा एनकॉर्ड (Ncord) की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान बैठक में नशामुक्ति केन्द्र हवालबाग के भवन के सुदृढ़ीकरण और स्टाफ को बढ़ाने तथा यहां भर्ती युवाओं को और अधिक  व्यवस्था तथा सामाजिकता से जोड़ने पर निर्णय लिया गया। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को  सौ से अधिक चयनित स्कूलों पर कार्यक्रम संचालन हेतु निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को नशा से ग्रस्त क्षेत्रों में अधिक से अधिक  भ्रमण और कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने आयुष विभाग और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सको को रोस्टर बनाकर नशामुक्ति केन्द्र के संचालन करने के निर्देश दिए।


        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने “आपरेशन निश्चय” के द्वारा पूरे अल्मोड़ा को नशा मुक्त करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक रखने की बात कही गई।

    उपस्थित रहे
    यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरसी पंत,मुख्य शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण, नशा मुक्ति केंद्र के समन्वयक डॉ अजीत तिवारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *