• Tue. Mar 31st, 2026

    उत्तराखंड: पहली बार चिकित्सा क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचा, ड्रोन के जरिए ऋषिकेश से टिहरी दो किलो दवाइयों का सैंपल भेजा गया

    प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में एम्स का ड्रोन उपलब्ध करवाएगा टीबी की दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान  आईआईएम ऋषिकेश की निदेशक डॉक्टर मीनू सिंह ने बताया कि टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत गुरुवार ड्रोन के जरिए ऋषिकेश से टिहरी के बोरडी के लिए 2 किलो दवाइयों का सैंपल भेजा गया।
    करीब 100 किलोमीटर की इस यात्रा को ड्रोन ने मात्र 30 मिनट में दवाइयों के सैंपल भेजकर उत्तराखंड में पहली बार चिकित्सा क्षेत्र का एक नया कीर्तिमान रचा। डॉक्टर मीनू ने बताया कि ऋषिकेश एम्स देश में पहला संस्थान है, जिसने इस तरह की पहल शुरू की है।

    उन्होंने बताया कि ड्रोन की क्षमता 6 किलो वजन उठाने की है, और यह 100 किलोमीटर तक जा सकता है। इसके अलावा यहां 8 किलो वजन उठाने वाले और 200 किलोमीटर जानें वाले ड्रोन का भी इस्तेमाल होगा, जिसका परीक्षण भी जल्द किया जायेगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *