Nikay Chunav Almora: 59 पोलिंग पार्टियां कल मतदान को अपने बूथों के लिए हुई रवाना
अल्मोड़ा में निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए 22 जनवरी को सभी 59 पोलिंग पार्टियों को राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा परिसर, तहसील कार्यालय रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया तथा भिकियासैंण से रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस मर्तोलिया की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को मतपेटी और मतदान सामग्री के साथ उनके मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया। जिले के एक नगर निगम (अल्मोड़ा), एक नगरपालिका (चिलियानौला) तथा 3 नगर पंचायत (द्वाराहाट, भिकियासैंण तथा चौखुटिया) के लिए कुल 59 बूथ बनाए गए हैं जिनमें कल 23 जनवरी को मतदान होगा। जनपद के सभी निकायों में 37893 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 19165 पुरुष, 18722 महिला तथा 6 अन्य वर्गीय मतदाता है।जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मतदान सामग्री स्थल पर पहुंचकर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…