• Sat. Mar 28th, 2026

    अल्मोड़ा: परचून की दुकान में शराब बेचना पड़ा भारी, एक बोतल और 80 पव्वे के साथ गिरफ्तार

    देघाट पुलिस कल रविवार  को थाना क्षेत्र के दूरस्थ स्थान गुमटी बाजार में चेकिंग के दौरान प्रकाश लाल वर्मा की परचून की दुकान को चेक करने पर उक्त दुकानदार को अपनी दुकान में अवैध रुप से शराब बेचने व दुकान से एक बोतल व अस्सी पव्वे अवैध अग्रेजी शराब* बरामद कर अभियुक्त प्रकाश लाल वर्मा को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

    मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त प्रकाश लाल वर्मा पुत्र ख्याली लाल वर्मा, फणियाँ गाँव, थाना देघाट का निवासी हैं।

    पुलिस टीम में हेड कानि0 अमित कुमार और हेड कानि0 सुरेन्द्र कुमार, थाना देघाट शामिल रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *