• Sun. Mar 15th, 2026

    अधिकारी/ कर्मचारी बिना अनुमति के नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय

    अल्मोड़ा – अपर जिलाधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी सी0एस0 मर्तोलिया ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा प्रेषित मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉंक 07 अक्टूबर एवं 8 अक्टूबर को उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊ मण्डल क्षेत्र एवं इससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कही-कही अत्यन्त भारी वर्षा होने के साथ राज्य के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ ही कही-कही अत्यन्त भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। उन्होंने निर्देश दिये है कि जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा अपना मोबाईल फोन बन्द नहीं रखेंगे।

              उन्होंने बताया कि उक्त के दृष्टिगत जनपद में समस्त ईकाईयों को तत्परता बरतने एवं सजग रहने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति का सामना करने हेतु समस्त आवश्यक उपाय किये जाने, कार्मिकों को सतर्कता का उच्च स्तर बनाये रखने, खोज बचाव एवं अन्य सम्बन्धित कार्यों के लिए उत्तरदायी समस्त कार्मिकों को तैयार रहने, वृक्ष गिरने से अवरूद्व हुये मार्गों, क्षति के सम्बन्ध में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष न0 05962-237874/237875 एवं मो0न0 7900433294 पर तत्काल अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित करेंगे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *