Uttarakhand बच्चों के झगड़े में एक की हत्या, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

यहाँ बरात की बस में बच्चों के झगड़े ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ले से मंगलवार को एक बरात मुजफ्फरनगर गई थी। वापसी में बरात में शामिल शाहआलम और समरदराज पक्ष में मामूली बात पर झगड़ा हो गया।

बस में मौजूद लोगों ने झगड़ रहे युवाओं को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।लंढौरा चुंगी के पास शाहआलम पक्ष ने बस से ही अपने अन्य साथियों को झगड़े की सूचना दे दी। रात 1.30 बजे जैसे ही बस मंगलौर के पठानपुर में एक निजी स्कूल के पास पहुंची। शाहआलम पक्ष ने समरदराज पक्ष के लोगों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में समरखान, ओवैस, सलमान और समदखान घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने समरखान (22) को मृत घोषित कर दिया गया।वहीं, ओवैस और समदखान की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि सलमान को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुजफ्फरनगर के शाहआलम, अब्दुल रहमान और फैजू, हापुड़ के साहिल और मंगलौर के गुलजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ये सभी मंगलौर में रहकर छोटे-मोटे काम करते हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

7 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

7 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

20 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

23 hours ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

2 days ago