चित्रा एकेडमी विद्यालय जैंती अल्मोड़ा में आउटरीच कैम्प आयोजित
अल्मोड़ा। आज दिनांक 20.07.2024 को निदेशक होम्योपैथी चिकित्सा सेवाएं देहरादून डॉ जे एल फिरमाल जी के आदेशानुसार एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ बीना बर्गली जी के निर्देशानुसार राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय जैंती अल्मोड़ा की प्रभारी डॉ कविता हर्ष और भेषजिक विवेकानंद कोहली व एम पी डब्लू खड़क सिंह द्वारा चित्रा एकेडमी विद्यालय जैंती अल्मोड़ा में आउटरीच कैम्प आयोजित किया गया जिसमें सभी बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व साफ सफाई और मौसम सम्बंधित जानकारी व आई प्लू व योग संबंधी जानकारी दी गई। कुल 86 बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क होम्योपैथी दवाईयां वितरित की गई। इस कार्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ द्वारा सहयोग दिया गया।
