• Wed. Feb 11th, 2026

सरकारी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, दो गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस ने ओएनजीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले इनामी आरोपियों को अरेस्ट किया है.आरोपियों को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 अगस्त को उजागर सिंह पुंडीर निवासी कोटद्वार ने पुलिस को तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि अमित रावत ओर अविनाश चमोली नाम के दो व्यक्तियों ने उनसे ओएनजीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 72 हजार रुपए की मांगी की. भरोसे में आकर उन्होंने मांगी हुई रकम उन्हें दे दी. लेकिन उसके बाद दोनों व्यक्ति गायब हो गएपीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी. जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. दोनों आरोपियों को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है. बता दें दोनों आरोपियों पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *