• Sun. Mar 22nd, 2026

    अब अनजान लोगों के फोन कॉल पर भी दिखेगा नाम

    नई दिल्ली। अब आप अनजान नंबर का फोन कॉल आने पर कौन होगा, उठाऊं या ना उठाऊं की कश्मकश में नहीं रहेंगे। मोबाइल पर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए अब किसी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों ने कॉल करने वाले के नंबर के साथ उसका नाम भी दिखाना शुरू कर दिया है। फिलहाल मुंबई और हरियाणा में इसका ट्रायल शुरू किया गया है। पूरे देश में यह सुविधा 15 जुलाई तक शुरू कर दी जाएगी। इसके निर्देश सरकार ने कंपनियों को दिए हैं।बताया जा रहा है कि जो नाम मोबाइल पर कॉल आने के वक्त दिखाई देगा, वह सिम खरीदते वक्त फॉर्म परदी गई जानकारी के आधार पर होगा। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों का कहना है कि यह कदम साइबर अपराध को रोकने के लिए उठाया जा रहा है। ट्राई के अनुसार, इसके लिए देशभर के नेटवर्क प्रदाता को अपने ग्राहक आवेदन पत्र (सीएएफ) में ग्राहकों द्वारा प्रदान किए गए नाम पहचान का उपयोग करना आवश्यक होगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *