• Mon. Mar 30th, 2026

    अल्मोड़ा: मूक बधिर महिला घर से निकली थी नाराज होकर, भटक गयी बाज़ार में, पुलिस बनी सहारा

    परिजनों ने जताया आभार

    अल्मोड़ा पुलिस बाजार में भटक रही मूक बधिर महिला की बनी सहारा

    घर से निकली थी नाराज होकर,
    महिला थाना पुलिस ने सकुशल पहुंचाया घर,

    शुक्रवार 28 जुलाई को एनटीडी क्षेत्र में एक महिला जो काफी देर से अकेले इधर-उधर भटक रही थी, संदिग्ध प्रतीत होने पर महिला थाना पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई तो महिला बोलने और सुनने में असमर्थ प्रतीत हुई, महिला के बैग में उसका आधार कार्ड मिला, जिस पर महिला का निवास स्थान फलसीमा अंकित था।
    सुरक्षा के दृष्टिगत महिला को महिला थाने लाया गया और फलसीमा के ग्राम प्रधान से सम्पर्क कर महिला के बारे जानकारी जुटायी गई तो ज्ञात हुआ कि महिला अपने घर से नाराज होकर आई है, तत्पश्चात मूक बधिर महिला को महिला थाना पुलिस द्वारा सरकारी वाहन से सकुशल घर पहुंचाकर, उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, और साथ ही महिला की नाराजगी के संबंध में परिजनों की भी काउंसलिंग की गई।
    महिला के परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस द्वारा किये गये इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए, महिला पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

    महिला थाना पुलिस टीम-

    1. ए0एस0आई0 नीमा मेर
    2. म0 कानि0 नीतू
    3. म0 कानि0 द्रोपती

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *