• Mon. May 25th, 2026

चम्पावत परिसर से होगा प्लेसमेंट, युवाओं को मिल सकेगा विभिन्न संस्थानों व विदेशों में रोजगार

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय चम्पावत परिसर के नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कौशल विकास एवं सेवायोजन (विदेश रोजगार प्रकोष्ठ) सचिव विजय कुमार यादव से भेंट की। सचिव विजय कुमार यादव को चम्पावत परिसर में उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार हेतु प्लेसमेंट किये जाने की भी मांग की।

चम्पावत परिसर के नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट ने सचिव विजय कुमार यादव को बताया कि चम्पावत परिसर में मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में योग सहित अनेकों पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये जा रहे है। योग जैसा रोजगारपरक पाठ्यक्रम के दर्जनों पाठ्यक्रमों को प्रारम्भ किये जाने की जानकारी दी। डॉ नवीन भट्ट ने सचिव से उच्च शिक्षित युवाओं को विभिन्न संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु चम्पावत परिसर में चयन करने हेतु कौशल विकास एवम सेवायोजन टीम को भेजने का निवेदन किया।

सचिव विजय कुमार यादव ने प्लेसमेंट हेतु चम्पावत परिसर में आने का आश्वासन दिया है। नोडल अधिकारी डॉ भट्ट ने कहा कि हमारे युवाओं को इससे विदेशों व विभिन्न संस्थानों में रोजगार प्राप्त हो सकेगा।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *