X

पीएम मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन

पीएम मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन

इस बार राष्ट्रीय खेल ग्रीन गेम्स

उत्तराखंड में मंगलवार को पीएम मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। समारोह राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में था। पीएम मोदी ने रथ पर सवार होकर स्टेडियम में प्रवेश किया। पीएम मोदी के साथ मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी व पीटी ऊषा भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ, टोपी, शॉल और अंगवस्त्रम भी भेंट किए।पीएम मोदी ने खिलाड़ी लक्ष्य सेन, मनीष रावत, जसपाल राणा, सुरेंद कनवासी, हंसा मनराल, हितेंद्र रावत, सुभाष राणा व मनोज सरकार से भी मुलाकात की।एथलीट्स परेड की शुरुआत हुई। परेड में सर्विसेज समेत 35 राज्य और केंद्र शासित राज्यों के एथलीट शामिल हुए। मैदान में राष्ट्रीय खेलों की तेजस्विनी मशाल लाई गई। हल्द्वानी से 4000 किमी. की दूरी तय कर ये मशाल देहरादून पहुंची। लक्ष्य सेन मशाल लेकर आए।कुछ देर बाद प्रधानमंत्री ने मंच पर मशाल भी स्थापित की। पीएम ने कहा, ‘देवभूमि ऊर्जा से और दिव्य हो उठी है। इस युवा राज्य में देश के कोने कोने से आए युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं। इस बार राष्ट्रीय खेल ग्रीन गेम्स भी हैं। सभी मेडल और ट्रॉफी e waste से बनी है।’

This post was published on 29/01/2025 6:39 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post