• Tue. Mar 31st, 2026

    पोक्सो एक्ट आरोपी अहमदाबाद गुजरात गिरफ्तार

    नाबालिग बालिका को सकुशल छुड़ाया

    अल्मोड़ा : 30 अक्टूबर को थाना लमगड़ा क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दी, कि बिराज बिष्ट उसकी नाबालिंग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। वादी की तहरीर के आधार पर आरोपी बिराज बिष्ट के विरुद्ध थाना लमगड़ा में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

    एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष लमगड़ा को नाबालिग बालिका को शीघ्र तलाश करने व आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिये गये ।

    विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा के निर्देश पर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह द्वारा टीम गठित कर नाबालिग बालिका को सकुशल तलाशने व आरोपी की गिरफ्तारी के  लिये खोजबीन शुरु कर दी।

    पुलिस टीम के अथक प्रयास से दिनांक 03 अक्टूबर को दबिश देकर अहमदाबाद गुजरात से आरोपी युवक बिराज बिष्ट को गिरफ्तार करते हुए, पीड़िता नाबालिग बालिका को आरोपी युवक के कब्जे से सकुशल छुड़ाया गया। आरोपी युवक के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *