• Wed. Dec 17th, 2025

    पैसा ही पैसा होगा का दिया लालच, लोगों का रूपया 4 गुना करने का प्रलोभन देने वाला सट्टेबाज गिरफ्तार

    नैनीताल: लोगों का रूपया 4 गुना करने का लालच देकर अवैध रूप से सट्टा लगवाते हुए राजपुरा हल्द्वानी क्षेत्र से एक सट्टेबाज गिरफ्तार किया।

             

    अवैध जुआ, सट्टा के विरुद्ध जनपद नैनीताल पुलिस के अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के दिशा- निर्देशन एवं चौकी प्रभारी राजपुरा हल्द्वानी उपनिरीक्षक दिनेश जोशी के नेतृत्व में चौकी पुलिस द्वारा आज सायंकालीन गश्त, चेकिंग के दौरान एक सट्टेबाज कमल रावत उर्फ माइकल निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी को लोगों का रूपया 4 गुना करने का लालच देकर अवैध रूप से सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। जिसके कब्जे से कुल 1180 रुपए नगद, पांच सट्टा पर्चियां, गत्ता, पेन इत्यादि बरामद किए गए जिसके विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

                          
                  

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *