X

अल्मोड़ा: चौवन पव्वे अवैध शराब बरामद कर पुलिस ने रेस्ट्रोरेंट वाले को किया गिरफ्तार

होटल, ढाबा एवं रेस्टोंरेण्ट चेकिंग में एक रेस्टोरेन्ट से 54 पव्वे अवैध शराब बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस के कोतवाली रानीखेत ने पकड़ी अवैध शराब

राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से सघन चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों व होटल, ढाबों व रेस्टोरेण्टों में शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेम चन्द्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कल 12 जून को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी बिक्री की रोकथाम व होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट चेकिंग के दौरान ताड़ीखेत में अभियुक्त भीम सिंह के रेस्टोरेंट से 54 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्त
भीम सिंह बिष्ट निवासी सूखाताल, नैनीताल व हाल निवासी खनिया, रानीखेत जिससे 54 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई जिस्मी कीमत ₹5000/-(पांच हजार रुपए) हैं।

पुलिस टीम
1-उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह, कोतवाली रानीखेत
2-हेड कानि0 राजेश कुमार, कोतवाली रानीखेत
3- कानि0 अशोक गिरी, कोतवाली रानीखेत

This post was published on 13/06/2023 8:17 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post