सरेआम सड़क पर ट्रक ड्राइवरों की अराजकता पर पुलिस का शिकंजा
ज्योलिकोट में पुलिस की सख्ती, ट्रक ड्राइवरों सोशल मीडिया पर झूठ की कहानी शुरू
कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है और ज्योलिकोट क्षेत्र में पुलिस उसी दायित्व का निर्वहन कर रही है। जनता की शिकायत पर सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा कर दबंगई दिखाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
ज्योलिकोट की स्थानीय जनता ने चौकी ज्योलिकोट क्षेत्र में दुकानों के आगे अनावश्यक ट्रक खड़ा कर चालकों द्वारा रात में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई।
जिस पर पुलिस द्वारा सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने के लिए कहने पर उल्टा पुलिस से ही लड़ने भिड़ने लगे, जिस पर पुलिस द्वारा चालान की कार्यवाही की गई।
पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर कुछ चालक सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अनर्गल बयानबाजी, पुलिस की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
परंतु सच्चाई यह है कि पुलिस की कार्रवाई से स्थानीय लोग संतुष्ट हैं और शांति व्यवस्था बेहतर हुई है।
पुलिस जनता के साथ है और कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
◆ट्रक/बस/टैक्सी चालकों का स्वास्थय विभाग के माध्यम से कराया स्वास्थय एवं नेत्र परीक्षण ◆स्कूली बच्चों में सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों की जागरुकता हेतु आयोजित कराई पेंटिंग एवं निबन्ध प्रतियोगिता प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा 33 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह (स्वच्छता पखवाड़ा) के तहत दिनांक-…
ओवरलोडिंग करने पर यात्रियों को सूचना देने के लिए पुलिस ने किया जागरूक एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में लमगड़ा पुलिस ने चैकिंग के दौरान वाहन चालकों, परिचालकों व यात्रियों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी देकर किया जागरुक चालकों, परिचालकों द्वारा वाहनों पर ओवरलोडिंग किये जाने पर यात्रियों को…
शराब पीकर वाहन चलाना चालक को पड़ा महंगा लमगड़ा पुलिस ने एल्कोमीटर से चेकिंग कर चालक को किया गिरफ्तार, वाहन मैक्स सीज रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों, निरीक्षक,उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर…