द्वाराहाट पुलिस ने घर से नाराज होकर गये दो नाबालिग गुमशुदा बालिकाओं को मात्र डेढ़ घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
आज दिनांक 6 फरवरी 2023 को द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति ने थाना द्वाराहाट में सूचना दी कि उसकी पुत्री घर से नाराज होकर अपनी एक दोस्त के साथ कही चली गयी है, जिनकी हमने काफी ढूंढ खोज कर ली है परन्तु कही कुछ पता नही चल पा रहा है और सभी परिजन काफी परेशान है।
थाना द्वाराहाट के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों बालिकाओं की तलाश हेतु टीम गठित कर थाना क्षेत्र में सघन चैंकिग अभियान चलाकर साईबर सेल अल्मोड़ा की सहायता से बालिकाओं के मोबाईल नम्बर की लोकेशन के आधार पर *मात्र डेढ़ घण्टे के अन्दर दोनों बालिकाओं को थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया*।
बालिकाओं के परिजन अपने बच्चों को सकुशल पाकर अत्यन्त प्रसन्न हुए, परिजनों व स्थानीय जनता द्वारा द्वाराहाट पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए सराहना की गयी।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....