• Sun. Mar 29th, 2026

    परिजनों से नाराज होकर रुद्रपुर से अल्मोड़ा पहुंची नाबालिग, पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द

    परिजनों से नाराज होकर रुद्रपुर से अल्मोड़ा पहुंची नाबालिग बालिका को चौकी धारानौला पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द

    आज दिनांक- 04.02.2024 को चौकी धारानौला पुलिस को एक नाबालिग बालिका अकेली धारानौला बाजार में काफी समय से इधर उधर घूमती दिखाई दी। जिस पर उससे पूछताछ करने पर उसने स्वयं का मझलिया, थाना अमरिया, जिला पीलीभीत, यूपी का होना बताया तथा वर्तमान में रुद्रपुर अपने दीदी के घर पर रहने जहां से नाराज होकर अल्मोड़ा आना बताया गया।

    चौकी धारानौला पुलिस द्वारा उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें जानकारी दी गई तथा बालिका के परिजन ( दीदी व जीजा) के रुद्रपुर से अल्मोड़ा आने पर बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

    बालिका के दीदी और जीजा ने बताया कि इसके अचानक घर से चले जाने पर वह काफी परेशान हो गए थे। सकुशल मिलने पर उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *