• Thu. Feb 12th, 2026

जागेश्वर: शिवरात्रि मेले में परिवार से बिछड़ गयी मासूम, पुलिस की तत्परता और परिजनों ने ली चैन की साँस

महाशिवरात्रि मेले के दौरान अपने परिवार से बिछड़ गई थी नन्ही बालिका, दन्या पुलिस ने बालिका को शीघ्र तलाशकर लौटाई परिजनों के चेहरों की मुस्कान

आज 18फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि मेले के दौरान जागेश्वर धाम में 04 वर्षीय नन्ही बालिका प्रियांशी पुत्री दीपक सिंह निवासी पनुवानौला थाना दन्या अल्मोड़ा मंदिर परिसर में पूजा के दौरान भीड़ में परिवार से बिछड़ गई थी। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा दन्या पुलिस को दी गई, सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मंदिर परिसर में लगे पुलिस बल द्वारा बालिका की खोजबीन शुरू की गई, काफी तलाश करने पर अथक प्रयासों से नन्ही बालिका को सकुशल तलाशकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
अपने आंगन की किलकारी को सकुशल पाकर परिजनों ने दन्या पुलिस का आभार व्यक्त किया।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *