प्राची डसीला का जवाहर नवोदय विद्यालय तारीखेत में चयन
सी एम मेमोरियल स्कूल की है होनहार छात्रा
सी एम मेमोरियल स्कूल अल्मोड़ा विकासखण्ड हवालबाह का विद्यालय है। इस विद्यालय के कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्रा प्राची डसीला का जवाहर नवोदय विद्यालय तारीखेत में कक्षा छः के लिए चयन हुआ है। हर जिले के प्रतिभावान छात्रों का चयन
ग्रामीण परिवेश में स्थित विद्यालय से 75 प्रतिशत तथा शहरी
परिवेश में स्थित विद्यालय के 25 प्रतिशत बच्चो का प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयन होता है । दिनाक 20.01.2024 को परीक्षा जीआईसी अल्मोड़ा मै संपन्न हुई थी जिसमें प्राची डसीला ने सफलता पाई इनके पिता वीर सिंह स्थानीय अल्मोड़ा इंटर कॉलेज अल्मोड़ा मै कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत है और माता मीनाक्षी डसीला ग्रहणी है प्राची की बड़ी बहन गुंजन डसीला भी जेएनवी तारीखेत
में ही कक्षा 10 मै अध्ययनरत है। इनकी इस सफलता पर माता पिता और विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है तथा छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर विद्यालय अल्मोड़ा इंटर कालेज अल्मोड़ा की प्रबंध समिति और शिक्षक
कर्मचारियों ने छात्रा के परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की हैँ।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...