• Sat. Mar 28th, 2026

    नंदा देवी मेले का 28 अगस्त से 3 सितंबर तक होगा आयोजन

    अल्मोड़ा। अल्मोड़ा को सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक नंदा देवी मेला इस वर्ष 28 अगस्त से 3 सितंबर तक ऐतिहासिक भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर नंदा देवी मंदिर प्रांगण में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम के पार्षदों, ग्राम प्रधानों, व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मनोज वर्मा ने बताया कि यह मेला 209 वर्षों की परंपरा को संजोए हुए है और यह केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही जनसंख्या और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मेले का विस्तार समय की मांग है। इसी क्रम में एडम्स इंटर कॉलेज और मल्ला महल परिसर में भी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई, लेकिन तकनीकी कारणों से फिलहाल एडम्स कॉलेज में कार्यक्रम नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने सभी से सहयोग करते हुए भविष्य में वहां भी आयोजन की संभावनाओं पर विचार का आग्रह किया।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *