• Thu. Feb 12th, 2026

एसएसजेयू: प्रो. चंद्रशेखर जोशी ने चित्रकला विभाग में विभागाध्यक्ष रूप में कार्यभार ग्रहण किया, कला प्रेमियों एवं शिक्षकों में हर्ष का माहौल

सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा के दृश्यकला संकाय/चित्रकला विभाग में विभागाध्यक्ष के रूप में प्रो. चंद्रशेखर जोशी कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रो जोशी के विभागाध्यक्ष बनने पर कला प्रेमियों एवं शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।
प्रो जोशी प्रतिष्ठित कोरिया फाउंडेशन, सियोल के अंतराष्ट्रीय फ़ेलोशिप (1992) प्राप्तकर्ता हैं। उन्होने डी लिट् किया है। कलाकार के रूप में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी के विशेषज्ञ रूप में भागीदारी कर चुके हैं। उनके द्वारा बनाये गए नाखूनों से निर्मित चित्र शैली को देश-विदेश में सराहना मिली है। इसके अलावा वे गद्दीदार सिक्कों के प्रयोग कागज और कैनवास पर चित्र बनाने हैं। उनके द्वारा 14 पुस्तकें लिखी गयी हैं। दो दर्जन से अधिक शोधार्थियों का शोध निर्देशन किया है। वे कई संगठनों, निकायों के सलाहकार, सदस्य, विशेषज्ञ आदि के रूप में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं।

प्रो जोशी के विभागाध्यक्ष बनने पर कला मर्मज्ञों, परिसर के शिक्षकों ने उन्हें बधाइयाँ दी है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *