• Sun. Mar 29th, 2026

    हाकम सिंह के बागान, आलीशान रिसॉर्ट, बेशकीमती भवन, 7 बैंक खाते समेत करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी होगी जप्त

    Latest news webfastnews

    देहरादून : करोड़ों की संपत्ति के मालिक नकल माफिया हाकम सिंह रावत की संपत्ति जब्त करने के लिए एसटीएफ अब हरकत में आ गई है। हाकम के मोरी स्थित ग्राम सिदरी में निर्मित रिसॉर्ट और भवन की ज्वाइंट जांच एसटीएफ व राजस्व पुलिस ने की। DGP अशोक कुमार के आदेश पर STF टीम ने सबसे पहले हाकम सिंह की सेब के बागान, आलीशान रिसॉर्ट, बेशकीमती भवन, 7 बैंक खाते समेत करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी की जांच की है उत्तराखंड एसटीएफ अब इन संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है।गैंगस्टर एक्ट के तहत हाकम के सात बैंक अकाउंट का पता चला है, जिसमें लाखों के ट्रांजेक्शन विगत वर्ष में हुए हैं। इन अकाउंट में अवैध धनराशि 16 लाख से अधिक को फ्रिज कर दिया गया है।हाकम सिंह की 5 हजार वर्ग मीटर जमीन कोटगांव में, 1250 वर्ग मीटर जमीन ग्राम भीतरी में, 3000 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन कोट गांव के पास, 2850 वर्ग मीटर जमीन भीतरी गांव के पास हैं।हाकम सिंह ने देहरादून में भी करीब 1000 वर्ग मीटर भूमि पर तीन मंजिला मकान बना रखा है. उत्तराखंड एसटीएफ की जांच में इन अवैध संपत्तियों की कीमत करोड़ों रुपए है. इसके अलावा हाकम सिंह के पास अनेक प्रकार की लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *