News uttarakhand
प्रांतीय रक्षक दल स्वयंसेवकों को मिलेगा 12 दिनों का सवेतन अवकाश
जनपद चम्पावत के जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के स्वयंसेवकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब राज्य में कार्यरत सभी स्वयंसेवकों को साल में 12 दिनों का सवेतन अवकाश (Paid Rest) प्रदान किया जाउन्होंने कहा कि यह निर्णय स्वयंसेवकों की सेवाओं और कार्यप्रणाली को देखते हुए शासन स्तर पर लिया गया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत –वे स्वयंसेवक जो कम से कम 365 दिन की नियमित ड्यूटी पूरी कर चुके हैं और वर्तमान में कार्यरत हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।एगा।
प्रत्येक 30 दिनों की ड्यूटी पर एक दिन का आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) अनुमन्य होगा।
यह अवकाश मानदेय सहित देय होगा।
जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी को निर्देशित किया कि इस व्यवस्था को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि सभी पात्र स्वयंसेवकों को इस योजना का लाभ बिना किसी देरी के प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि शासन का यह निर्णय स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करेगा तथा उनकी कार्यक्षमता और मनोबल को और अधिक सशक्त बनाएगा।
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....