• Fri. Feb 20th, 2026

    पं० गोविन्द बल्लभ पन्त संस्थान का वार्षिकोत्सव १० सितम्बर को

    अल्मोड़ा – वार्षिकोत्सव मनाने की अपनी परंपरा के तहत भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त  के 135 वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर पं० गोविन्द बल्लभ पन्त संस्थान द्वारा दिनांक 10 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कटारमल परिसर में संस्थान के वार्षिक दिवस का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम 28 वाँ पं० गोविन्द बल्लभ पन्त स्मारक कार्यक्रम में  व्याख्यान डा० नवीन जुयाल, पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक, राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला, अहमदाबाद द्वारा “हिमालयी क्षेत्र में अपरिहार्य वायुमंडलीय तापमान वृद्धि, हिममंडल क्षरण एवं भू-परिदृश्य अस्थिरता’ विषय पर दिया जाएगा. समारोह के मुख्य अतिथि माननीय  सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री, वन एवं तकनीकी शिक्षा, उत्तराखंड सरकार होंगे एवं समारोह की अध्यक्षता सांसद, लोक सभा,  अजय टम्टा द्वारा की जाएगी l

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *