• Sun. Mar 29th, 2026

    मानसून के दौरान लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टी पर लगाई रोक

    उत्तराखंड राज्य में मानसून की अवधि के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गयी है। जिसको लेकर शासन ने निर्देश जारी कर दिया है। कर्मचारियों को अपरिहार्य परिस्थितियों में ही डीएम की मंजूरी के बाद छुट्टी मिलेगी। मानसून अवधि के दौरान सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्र में रहेंगे। मानसून अवधि के लिए सभी कार्यदायी संस्थाओं के साथ समन्वय के रूप में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए। सभी कार्यदायी संस्थाएं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संकरी सड़कों, कमजोर सेतुओं को चिह्नित करते हुए उनकी सुरक्षा के उपाय पहले ही सक्षम अधिकारी स्तर से किए जाएं।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *