• Mon. Mar 9th, 2026

    Raksha Bandhan 2024: हर जगह छा रही हैं अल्मोड़ा के दीपांशु पांडे की बनाई ऐपण स्पेशल राखियां

    हर जगह छा रही हैं अल्मोड़ा के दीपांशु पांडे की बनाई ऐपण स्पेशल राखियां

    अल्मोड़ा। पहाड़ की लोक कला ऐपण को संजोए रखने हेतु लगातार कार्य कर रहे अल्मोड़ा जिले के दीपांशु पांडे द्वारा इस बार बनाई गई ऐपण स्पेशल राखियां लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें ऐपण स्पेशल राखियों के लिए जगह जगह से काफ़ी ऑर्डर आ चुके हैं। उन्होंने बताया की उन्हें उनके इंस्टा हैंडल शकुनअर्पण के माध्यम से और व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर भी काफ़ी मिल रहे हैं। उनके द्वारा दाज्यू, ददा, ईजा, भाई, ब्रो, दीदी के लिए ऐपण स्पेशल राखियां बनाई गई हैं।
    उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ ऐपण राखियां ही नहीं बल्कि ऐपण की और भी बहुत सी सामग्रियां बनाई हैं और अगर कोई भी उनसे कुछ खरीदना चाहें तो उनके इंस्टा हैंडल शकुनअर्पण के माध्यम से उनसे संपर्क कर सकते हैं।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *