• Thu. Feb 12th, 2026

भीषण सड़क हादसे मे दो लोगों की मौत, महिला गंभीर

हल्द्वानी/रामनगर-राज्य मे सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी पहाड़ों तो कभी तराई से सड़क हादसों कघ दुखद खबर सामने आ रही है।ताजा मामला शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देर रात शुक्रवार को हल्द्वानी-रामनगर रोड पर हुआ। यहां अज्ञात वाहन और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है।मिली जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दाबका पुल के पास गैबुआ में हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही मारुति अल्टो कार संख्या UK 04 AB 0874 को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन महिला गंभीर रूप से घायल है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कार सवार रामनगर की ओर जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में मृतकों के नाम उपेंद्र उर्फ सनी और नवाज खान बताये जा रहे हैं। दोनों ही मृतक हल्द्वानी निवासी बताए जा रहे हैं।

कार में तीन महिलाएं भी सवार थी, जिसमें रूपा नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे उपचार के लिये 108 एंबुलेंस के माध्यम से रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। इसके अलावा कार में दो और महिला योगीता और मीनू भी थी जिन्हें हादसे में हल्की चोटें आई है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *