• Sun. Mar 29th, 2026

    रानीखेत: लगभग आठ हजार युवाओं ने दिखाया दमखम, पहले चरण की अग्निवीर भर्ती रैली का हुआ समापन


    रानीखेत में कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर में चल रही सेना भर्ती रैली के पहले चरण में कल अग्निवीर श्रेणी के पदों का रैली का समापन हो गया । सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के द्वारा आयोजित इस रैली में अब तक लगभग 8000 युवाओं ने अग्निवीर श्रेणी के विभिन्न पदों (जीडी ,तकनीकी ,लिपिक,तथा ट्रेडमैन 10वीं व 8वीं ) के लिए पूरे दमखम के साथ भाग लिया।

    यह भर्ती रैली कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, बागेश्वर, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर सैनिक जीडी, क्लर्क, तकनीशियन और नर्सिंग सहित अन्य पदों के लिए आयोजित की गयी।
    इस रैली में 22 -23 जून को लखनऊ जोन से अतिरिक्त महानिदेशक भर्ती मेजर जनरल मनोज तिवारी द्वारा निरीक्षण किया गया था । इसके पश्चात 26 -28 जून तक लखनऊ जोन से ही अपर महानिदेशक (भर्ती ) ब्रिगेडियर प्रणब मिश्रा ने भी रैली के संचालन का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया ।


    इस बारे में सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के भर्ती अधिकारी कर्नल आदित्य कुमार मिश्रा ने सभी अभ्यार्थियों को अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ रैली ग्राउंड (सोमनाथ ग्राउंड, केआरसी ) में रिपोर्ट करने की सलाह दी है ।

    रैली की तिथियां

    1.
    03 जुलाई 2023
    नर्सिंग असिस्टेंट

    अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, लखनऊ, वाराणसी तथा अमेठी भर्ती कार्यलयों के अधीन जिले

    2.
    04 जुलाई 2023
    नर्सिंग असिस्टेंट

    आगरा, बरेली, मेरठ और लैंसडाउन भर्ती कार्यलयों के अधीन जिले

    3.
    07 जुलाई 2023
    सिपाही फार्मा
    सभी नामांकित अभ्यार्थी

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *