• Wed. Feb 11th, 2026

पढ़िए आज क्या कहते हैं आपके सितारे ज्योतिषाचार्य पंडित मदन मोहन पाठक के साथ..

ByD S Sijwali

Aug 21, 2022

अल्मोडा डेस्क -ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2079, श्री शाके 1944,यह वर्षे नल नाम संवतसर, रवि दक्षिणायन वर्षा ऋतु, भाद्रपद मास दिन 5 गते, रविवार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष दशमी तिथि ,मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित रहेंगे ,सांयकाल 6.09 मिनट से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, आनन्दादि योग मध्ये सौम्य नाम योग राहुकाल सांय 4.30 मिनट से 6.00 तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे

मेष राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा है कार्यक्षेत्र आजीविका में लाभ होगा मित्रों का सहयोग मिलेगा रुके हुए काम बनेंगे पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

वृषभ राशि आपका दिन अनुकूल है मन प्रसन्न रहेगा कार्यक्षेत्र आजीविका में विशेष लाभ अर्जित करेंगे पारिवारिक जीवन में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा

मिथुन राशि दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे कार्यक्षेत्र आजीविका में उतार-चढ़ाव रहेगा किंतु देर शाम के बाद शुभ समाचार प्राप्त होंगे और मन प्रसन्न रहेगा

कर्क राशि दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी आय के संसाधनों में वृद्धि होगी किंतु देर शाम के बाद मानसिक तनाव बढ़ेंगे और अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है

सिंह राशि दिन अनुकूल है कार्यक्षेत्र आजीविका में लाभ रहेगा आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा पारिवारिक जनों का सहयोग प्राप्त होगा चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है

कन्या राशि दिन अनुकूल है आज घर पर शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी पदोन्नति संभव है देश विदेश सेवा संबंधी योग बन रहे हैं

तुला राशि दिन की शुरुआत मध्यम रहेगी कार्यक्षेत्र आजीविका मैं उलझनों का सामना करना पड़ेगा अनावश्यक यात्रा न करें हालांकि देर शाम के बाद आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है

वृश्चिक राशि दिन अनुकूल है मन प्रसन्न रहेगा संतान वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा देर शाम के बाद मन खिन्न रहेगा किसी प्रकार से मानसिक उलझन बढ़ सकती हैं

धनु राशि दिन अनुकूल है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आर्थिक लाभ रहेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी कार्यक्षेत्र आजीविका के क्षेत्र में विशेष प्रगति होगी

मकर राशि दिन अच्छा है आज आप किसी प्रकार की कोई योजना बना सकते हैं जो दीर्घकाल तक आप को लाभ देने वाली है

कुंभ राशि दिन मध्यम रहेगा दौड़ भाग बनी रहेगी शत्रु पक्ष हावी रहेगा कानूनी उलझनों का सामना करना पड़ेगा देर शाम के बाद शुभ समाचार प्राप्त होगा और मन प्रसन्न रहेगा

मीन राशि दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी आर्थिक पक्ष सुधर रहेगा कार्यक्षेत्र राजीव का मेला रहेगा किंतु देर शाम के बाद मन खिन्न रहेगा विरोधी सक्रिय रहेंगे

आज आप सभी 12 राशियों के लोग भगवान सूर्य नारायण की पूजा करें भगवान सूर्यनारायण को जल चढ़ावे रक्त चंदन रक्त पुष्प भगवान सूर्यनारायण को अर्पित करें आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें विशेष लाभ रहेगा

हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण लघु पत्रिका निर्माण जन्म पत्रिका मिलान लग्न निर्धारण भविष्यफल एवं समस्त ज्योतिषी समस्याओं का समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं साथ ही हमारे यहां से पूजा अनुष्ठान संकल्प के माध्यम से भी किए जाते हैं और नजर के ताबीज भी हमारे यहां से आपको दिए जाते हैं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 941170 3908

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *