• Sun. Mar 29th, 2026

    सिल्क्यारा टनल में राहत एवं बचाव कार्य ज़ारी, ऑक्सीजन, राशन और पानी भेजा जा रहा

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी-यमनोत्री मार्ग पर स्थित सिल्क्यारा टनल में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। सुरंग में मलवा हटाने का कार्य लगातार जारी है। वायरलेस वाकी-टॉकी से टनल के अंदर फंसे मजदूरों से सम्पर्क हुआ है, सभी के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। कैम्प्रेसर के माध्यम से कुछ खाने के पैकेट अंदर भिजवाये गये हैं। टनल में लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

    बता दे कि रविवार सुबह सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे लगभग 40 मजदूर अंदर फंस गए। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और पुलिस राजस्व टीमें रविवार को उत्तरकाशी में सिल्क्यारा से डंडालगांव तक एक निर्माणाधीन सुरंग के ढहने पर बचाव अभियान चला रही हैं। सुरंग के निर्माण के लिए जिम्मेदार अनुबंधित इकाई हाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी इन्वेस्टमेंट एंड डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (HIDCL) के अधिकारियों का हवाला देते हुए, यदुवंशी ने शुरुआत में सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या 36 बताई थी।हालांकि, बाद में डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने अंदर फंसे 40 मजदूरों की सूची जारी की. वे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से हैं।

    सर्किल ऑफिसर प्रशांत कुमार ने बताया मलबा लगभग 60 मीटर तक है। जैसे हम मलबा हटा रहे हैं, ऊपर से मलबा गिर रहा है। हमने लगभग 15-20 मीटर तक मलबा हटा लिया है। सभी लोग सुरक्षित हैं। ऑक्सीजन, राशन और पानी भी भेजा जा रहा है। अंदर लगभग 40 लोग हैं।

    जानकारी अनुसार सुरंग के टूटे हुए हिस्से में, जो चार धाम ऑल वेदर रोड परियोजना का हिस्सा है, पानी के पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन डाली जा रही है ताकि फंसे हुए मजदूरों को सांस लेने में कठिनाई न हो।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *