हल्द्वानी/अल्मोड़ा। भीमताल के सलड़ी क्षेत्र में एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही रोडवेज की बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 20-25 यात्री घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है, और घायलों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है।नैनीताल से दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर रवाना हो चुकी है। घटना की जांच जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। एसपी नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा ने राहत टीम को भेजने की पुष्टि की है।
अल्मोड़ा : बड़ा हादसा, सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 की मौत उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक बस सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. बताया जा…
हल्द्वानी: कंडक्टर को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल:: Haldwani: Video of conductor being brutally beaten goes viral नैनीताल जिले के हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे बस स्टैंड पर कुछ लोगों ने कंडक्टर को बेरहमी से पीटा। हैरानी…