रुद्रप्रयाग जिले के करोखी गाँव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ आयोजित किया जा रहा है।
गुरुवार, 5 अक्टूबर को छटवें दिन 51 जल कलशों की भव्य यात्रा निकाली गयी, जिसमें विभिन्न गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के आयोजन से तुंगनाथ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
आगामी शनिवार को पूर्णाहुति के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का समापन होगा।

आपको बता दें कि तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत करोखी के दुर्गा नगर ( रोडू) में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ पंचाग पूजन, हनुमान ध्वज स्थापना व वेद ऋचाओं के साथ शुरू हुआ । सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के आयोजन से तुंगनाथ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है । सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत सहित तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओ ने कथा श्रवण कर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की गयी थी।
वहीं करोखी गांव के दुर्गानगर में श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर श्रोताओं ने माखन की होली खेलकर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
