112 खातों में भेजी पहली किस्त, शाह ने 10-10 हजार रुपये किए ट्रांसफर
नई दिल्ली। सहारा समूह की चार सहकारी सोसाइटियों में अपनी कमाई निवेश करने वालों को रिफंड मिलना शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को इस प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए 112 छोटे निवेशकों के खाते में पहली किस्त के तौर पर 10-10 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी।
सहारा निवेशकों को उनकी रकम लौटाना शुरू करने के लिए गत 18 जुलाई को सीआरसीएस- सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया गया था। शाह ने बताया कि इस पोर्टल पर अब तक 33 लाख निवेशक पंजीकरण करा चुके हैं। आज पहली किस्त ट्रांसफर की गई है और ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्य निवेशकों को भी उनका पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। ब्यूरो
शाह ने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में सभी निवेशकों को उनका रिफंड मिलेगा। कभी- कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो सहकारिता में भरोसे को तोड़ देती हैं, का पैसा सुरक्षित रहे और उन्हें वापस मिले। उन्होंने सेबी-सहारा फंड से 5,000 रुपये हासिल करने के लिए मंत्रालय की तरफ से किए गए प्रयासों का हवाला भी दिया।
कम समय में मिलेगा रिफंड
सुप्रीम कोर्ट की समिति और सरकार की एजेंसियों ने मिलकर एक महीने से भी कम समय में पैसा ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आने वाले समय में निवेशकों को कम समय में रिफंड की सुविधा मिलने लगेगी। – अमित शाह
सभी निवेशकों लेकिन यह सरकार की को मिलेगा पैसा जिम्मेदारी है कि निवेशकों
45 दिन में पूरी होनी है प्रक्रिया : सहारा निवेशकों की रकम पिछले करीब 15 सालों से अटकी है। सरकार ने 29 मार्च को घोषणा की थी कि नौ माह के अंदर 10 करोड़ निवेशकों का पैसा लौटा दिया जाएगा। रिफंड की प्रक्रिया 45 दिन में पूरी होनी है। पंजीकरण के अगले 30 दिन बाद इसका ऑडिट किया जाएगा।
