X

Uttarakhand वरिष्ठ साहित्यकार श्याम सिंह कुटौला को ‘साहित्य गौरव सम्मान’

देहरादून: उत्तराखंड के प्रतिष्ठित साहित्यकार श्याम सिंह कुटौला को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए राज्य के सर्वोच्च सम्मानों में से एक ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’ (गुमानी पंत पुरस्कार) से सम्मानित किया गया।

राजधानी में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।इस उपलब्धि पर पार्षद गुंजन सिंह चम्याल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल कुटौला जी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे अल्मोड़ा और प्रदेश की समृद्ध साहित्यिक विरासत का गौरव है।

उन्होंने कहा कि गुमानी पंत जैसे महान साहित्यकार के नाम पर मिलने वाला यह पुरस्कार कुटौला जी की लेखनी की उत्कृष्टता और प्रमाणिकता को दर्शाता है।

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और साहित्य प्रेमियों ने भी मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कुटौला जी को बधाई दी।

This post was published on 31/03/2026 3:55 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post