• Wed. Mar 18th, 2026

    सल्ट अल्मोडा निवासी अनिल बिष्ट ने थाईलैंड में जीता गोल्ड मेडल

    Latest news webfastnews

    थाईलैंड – बैंकाक में 17 से 20 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में कई देश के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र निवासी अनिल बिष्ट ने भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। बॉडी बि​ल्डिंग में अनिल ने गोल्ड मेडल झटक देश व जिले का नाम रोशन किया है। अनिल वर्तमान में अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहते है।

    अनिल के पिता सेना से रिटायर्ड है, जबकि माता गृहणी है। अनिल इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखा चुका है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी की लहर है। उनके परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *