• Thu. Feb 12th, 2026

गांजा तस्करो का गढ़ बना सल्ट क्षेत्र , पकड़ में आया एक और तस्कर

सल्ट :एस0ओ0जी0/एएनटीएफ टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। शुक्रवार को सीओ रानीखेत व पुलिस उपाधीक्षक आँप्स के नेतृत्व में जनपद की एस0ओ0जी0/एएनटीएफ की सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट पुलिस टीम व एस0ओ0जी0/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सराईखेत रोड पर चैकिंग के दौरान नमन अग्रवाल के कब्जे से कुल 10.800 किग्रा गांजा (1,62,000 रु0 कीमत ) बरामद होने पर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी नमन अग्रवाल पुत्र स्व0 संजीव अग्रवाल निवासी गुलरघट्टा, थाना रामनगर, जिला नैनीताल।सराईखेत के आस-पास के क्षेत्रों से गांजा इकट्ठा कर तराई की ओर बेचने के लिए ले जा रहा था, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आया। इसका उद्देश्य गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को बेचकर नशे का आदी बनाने का था।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *