• Mon. Mar 30th, 2026

    संदीप पाठक बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल रानीखेत के नगर संयोजक

    देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर से विचार विमर्श कर सहमति से संदीप पाठक को रानीखेत नगर व्यापार मंडल का संयोजक एवं सदस्यता प्रमुख नियुक्त किया है और अपेक्षा की है कि रानीखेत के व्यापारियों एवं संगठन के हितों के लिए संदीप पाठक सदैव निष्पक्ष और निस्वार्थ भाव से निरंतर कार्य करते रहेंगे। मनोज सिंह पवार ने कहा कि हमेशा व्यापारी हितों की बात रखने वाले संदीप पाठक के देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में शामिल होने से व्यापार मंडल को और अधिक मजबूती मिली है।

    संदीप पाठक के रानीखेत नगर व्यापार मंडल संयोजक बनने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, अल्मोड़ा नगर सदस्यता प्रमुख राजेन्द्र तिवारी,जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे,सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट,मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, ताकुला व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी महामंत्री हेमंत सुयाल, उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष भरत पंत, बसोली व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह डंगवाल, महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या, कसारदेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रायल, लमगड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम् कपकोटी, महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *