• Sat. Mar 21st, 2026

    पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया ( डेमोक्रेटिक ) के दूसरे राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार राष्ट्रीय संगठन सचिव नामित

    रविवार को रेवाड़ी हरियाणा में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया ( डेमोक्रेटिक ) के दूसरे राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ!और पार्टी संगठन के लिए समर्पित रहने और पार्टी के विस्तार के लिए दिन रात मेहनत करने वाले पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार को राष्ट्रीय संगठन सचिव नामित किया गया है।

    एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार के पी पी आई डी के राष्ट्रीय संगठन सचिव नामित होने पर पार्टी के अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनदीप टम्टा ने बधाई देते हुए कहा कि एडवोकेट डाॅ प्रमोद कुमार के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी सभी सिटों पर चुनाव लड़ेगी और भारी बहुमत से जितेगी! एडवोकेट डाॅ प्रमोद कुमार को राष्ट्रीय संगठन सचिव नामित करने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है जिनमें मुंशी हरि प्रसाद धर्मशाला निर्माण समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र आर्या, जिलाध्यक्ष पी पी आई डी मनदीप कुमार टम्टा , प्रकाश आगरी , राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश चंद्र आर्या , विनोद कुमार आर्या, राकेश कुमार, संजय कुमार, हरीश टम्टा,प्यारे लाल, गणेश चंद्र आर्या, संतोष कुमार, हरीश लाल,सुरेश लाल, मनोज कुमार,ने बधाई दी और भावी भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की!

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *