News uttarakhand
नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने झील में एक शव उतराता देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गयी। शव की शिनाख्त नारायण नगर निवासी अनिल के रूप में हुई है।
पंचायतनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को तल्लीताल पाषाण देवी मंदिर के समीप लोगों ने एक शव झील में उतराता देखा। झील में शव को देख क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई। जिसके इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद एसआई भावना बिष्ट व चीता कांस्टेबल राजकुमार कंबोज मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाव चालक व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक की पहचान आयारपाटा निवासी अनिल के रूप में की है।
एसओ मनोज नयाल ने बताया कि मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...