X

भीमताल झील में अज्ञात महिला का शव बरामद होने से सनसनी

भीमताल झील में शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव दिखाई देने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की शिनाख्त करने की जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि झील में एक महिला का शव मिला है। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से जांच शुरू कर लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव एक-दो दिन पुराना लग रहा है।

This post was published on 07/06/2025 7:46 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post