सड़क किनारे कंबल में लिपटा एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
हल्द्वानी में बेस अस्पताल के पास सड़क किनारे कंबल में लिपटा एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना रविवार शाम की है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की।
मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर केवल काली टी-शर्ट और कच्छा था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस मृतक की पहचान और घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी है।
खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी:: Sensation in the area due to finding a dead body soaked in blood :: haldwani banbhulpura हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है.बताया जा रहा है कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के…
Haldwani: जंगल में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से फैली सनसनी Sensation spread by the body of property dealer in the forest हल्द्वानी– रामपुर रोड में टांडा जंगल में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते…
अल्मोड़ा ख़बर: युवक का शव नदी में तैरता मिला अल्मोड़ा से सनसनी खेज़ ख़बर सामने आयी है। यहाँ के भिकियासैंण क्षेत्र में बरकिंट के पास रामगंगा नदी में एक युवक का शव मिला है। इस घटना की सूचना मिलते ही राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे…