रेस्टोरेंट में भोजन की आड़ में परोस रहा था शराब की प्याली, कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की चैकिंग के दौरान रेस्टोरेंट में शराब पिलाने व बेचने पर 01 व्यक्ति की हुई गिरफ्तारी
रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों व होटल, ढाबों व रेस्टोरेंट में शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक 15 मार्च को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सांय कालीन गश्त/चेकिंग के दौरान उमेश सिंह निवासी अल्मोड़ा को धार की तूनी अल्मोड़ा में अपने रेस्टोरेंट में अवैध रुप से शराब पिलाने व बेचने पर रेस्टोरेंट से 12 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त उमेश सिंह निवासी दुलागाँव, रैलाकोट, जनपद अल्मोड़ा
पुलिस टीम में उ0नि0 बिशल लाल, प्रभारी चौकी, कानि0 सूरज प्रकाश, चौकी एनटीडी अल्मोड़ा शामिल रहें।
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....