• Sun. Mar 29th, 2026

    शक्ति भवन मंदिर डोईवाला में महिला सम्मान समारोह एवं युवा उत्सव धूमधाम से हुआ आयोजित

    Byswati tewari

    Jan 17, 2023

    किसी भी राज्य की पहचान एवं उसकी संस्कृति भाषा बोली एवं परिवेश से होती है – मुख्य अतिथि आशा नौटियाल

    16 जनवरी 2023 को नव ज्योति जन कल्याण समिति द्वारा शक्ति भवन मंदिर डोईवाला में महिला सम्मान समारोह एवं युवा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से आयोजित किया गया जिसमें
    विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया साथ ही मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम एकल गीत सामूहिक लोकगीत नृत्य आदि शामिल रहे ।

    कार्यक्रम को युवा महोत्सव के रूप में भी मनाया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  आशा नौटियाल द्वारा बताया गया कि किसी भी राज्य की पहचान एवं उसकी संस्कृति भाषा बोली एवं परिवेश से होती है उस को बढ़ावा देना जरूरी है ताकि हमारी संस्कृति आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे।
    सम्मानित होने वाली महिलाएं में  सामाजिक कार्यों के लिए- यशोदा भट्ट राधा भाना देवी मंजू कांबोज बॉबी गुप्ता विनीता रेखा रावत लक्ष्मी माया अनीता पांचाल कविता नेगी कविता राणा जी कविता देवी श्यामा चौहान विनीता कृषाली।

    कार्यक्रम में आयोजित एकल नृत्य में  तनुश्री (प्रथम) सीमा (द्वितीय) सुचित्रा (तृतीय )स्थान पर आए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रेखा रावत (प्रथम स्थान) कनुप्रिया  द्वितीय स्थान और गीता तृतीय स्थान पर रही।
    डोईवाला कॉलेज से बास्केटबॉल नेशनल खेलने पर मानवीय को सम्मानित किया गया साथी सराहनीय कार्य करने पर साक्षी कुकरेती एवं आंचल को सम्मानित किया गया।
    उपस्थित रहे
    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  आशा नौटियाल रही , साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने भारत G 20कार्यक्रम का प्रचार भी किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता  मानसी खत्री क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा की गई,  कार्यक्रम का संचालन  सुनीता राणा द्वारा किया गया, कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि सीमा ठाकुर जी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामकृष्ण संघ अयोध्या रही, विशिष्ट अतिथि एकता त्रिपाठी जी महिला समन्वय सह संयोजिका उत्तराखंड, इसी क्रम में अतिथि  बाला शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सहकार भारती उत्तराखंड, कार्यक्रम में सहयोग कुसुम सिद्धू , ममता नयाल , सुषमा चौधरी , कनुप्रिया ,आशा सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, बड़ा वाला से प्रधान , कई जनप्रतिनिधि,  महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *