• Thu. Feb 12th, 2026

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में 27 व 28 जुलाई को होने जा रहा ओरिएंटेशन इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन

सूचना

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए ओरिएंटेशन, इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

सत्र:2023-24 में कला स्नातक, प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिए हुए सभी छात्रों के लिए दिनांक:28.07.2023 को अपराह्न 12 बजे से यह कार्यक्रम वनस्पति विज्ञान विभाग के कक्ष संख्या-14 में किया जाएगा। इसकी सूचना कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो अरविंद सिंह अधिकारी ने दी है।

वहीं विज्ञान संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो जया उप्रेती ने बताया कि विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए यह ओरिएंटेशन/इंटरेक्शन कार्यक्रम दिनांक 27.07.2023 को गणित विभाग के सभागार में होगा। कला एवं विज्ञान वर्ग के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी अपनी तिथियों में इस ओरिएंटेशन/इंटरेक्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से इस कार्यक्रम में भागीदारी करने की अपील की है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *