• Tue. Mar 10th, 2026

    एसएसजेयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा: 21 मार्च से हो रहे साक्षात्कार आज सम्पन्न

    Latest news webfastnews

    तीन दिनों में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने मनोविज्ञान विभाग में निरीक्षण किया



    अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा में पीएचडी के लिए विभिन्न विषयों के साक्षात्कार आयोजित हुए। विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों के साक्षात्कार सम्पन्न हुए। प्रो मधुलता नयाल (निदेशक शोध एवं प्रसार निदेशालय) ने जानकारी दी है कि दिनांक: 21, 23 एवं 24 मार्च, 2023 को कला, वाणिज्य, विधि, शिक्षा एवं विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों के साक्षात्कार आयोजित किये गए। इन तीन दिनों में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने मनोविज्ञान विभाग में निरीक्षण किया।
    इसी क्रम में आज विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों में साक्षात्कार आयोजित हुए। इस अवसर पर पर्यवेक्षक रूप में प्रो सुशील कुमार जोशी (परीक्षा नियंत्रक), प्रो इला बिष्ट (प्रभारी कुलसचिव), प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट (अधिष्ठाता प्रशासन), प्रो डी के भट्ट (सदस्य,शोध समिति), प्रो मधुलता नयाल (निदेशक शोध एवं प्रसार निदेशालय) ने सहयोग दिया। साथ ही साक्षात्कार को सम्पन्न कराने में डॉ दीपक, प्रो रुबीना अमान, देवेंद्र पोखरिया, हेमा डसीला,रवि अधिकारी,दिवान फर्त्याल, डॉ सुनीता कश्यप, डॉ विवेक आर्या, विजय पंत, राकेश साह,विमला देवी सहित विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्षों, विषय संयोजकों, सहायक शोध निदेशकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों, मनोविज्ञान विभाग के विभागीय सदस्यों ने सहयोग दिया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *