अल्मोड़ा: हरेला पीठ ने हाईटेक नर्सरी क्षेत्र में किया पौधारोपण
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में हरेला पीठ एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में परिसर के हाईटेक नर्सरी क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। हरेला पीठ की निदेशक डॉ० प्रीति आर्या ने जानकारी दी है कि आंवला,माल्टा, तेजपत्ता, करीपत्ता, बेलपत्री आदि के पौधों को रोपा गया और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए ट्री गार्ड लगाए गए हैं।
पौधारोपण अवसर पर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, संकायाध्यक्ष कला प्रो. जगत सिंह बिष्ट, संकायाध्यक्ष-विज्ञान प्रो. सुशील जोशी, प्रो अरविंद सिंह अधिकारी, प्रो.ए. के. नवीन, कुलानुशासक डॉ.दीपक, डॉ. गीता खोलिया, डॉ.तेजपाल सिंह, डॉ. माया गोला, डॉ. बचन लाल, डॉ. प्रतिमा, डॉ. आशा शैली, डॉ. श्वेता चनियाल, डॉ. लता आर्या, डॉ संदीप कुमार,जयवीर सिंह नेगी, लक्ष्मण बृजमुख, भीम सिंह, विनीत कांडपाल,आशा सैनी आदि सहित शिक्षकों, शोधार्थियों एवं कर्मियों ने पौधारोपण किया।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....