X

SSJU: अल्मोड़ा परिसर में हुआ अंतर महाविद्यालय हॉकी पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय SSJU अंतर महाविद्यालय हॉकी पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन आज सोमवार को आर्मी ग्राउंड में किया गया। जिसमें, पिथौरागढ़ परिसर, चंपावत परिसर, अल्मोड़ा परिसर, रानीखेत महाविद्यालय, अमौड़ी महाविद्यालय, बागेश्वर परिसर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

.

प्रथम मैच में चंपावत परिसर ने अल्मोड़ा परिसर को 2-1 से पराजित किया। द्वितीय मैच में अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के मध्य मैच 1-1 से बराबर तृतीय मैच में पिथौरागढ़ ने चंपावत को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता में विजेता रहे, चंपावत परिसर उपविजेता रहे।

मैच के मुख्य अतिथि ऐ०के०त्रिपाठी, वित्तधिकारी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय थे। निर्णायक मंडल में पंकज टम्टा, दीपक वर्मा, गणेश साही, राजू कनवाल, बलवंत दानू, जुबेर अहमद थे। इस अवसर पर प्रेम सिंह लटवाल, गोकुल साही, डॉ० पी० पंत, डॉ० सौरभ तिवारी आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 राजपूत के असिस्टेंट कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अमित मिश्रा ने किया।

This post was published on 27/11/2023 12:42 PM

Tags: SSJU
swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post