SSJU: पुरुष क्रिकेट टीम ने नॉर्थ जॉन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर में किया प्रवेश
हिमाचल प्रदेश में चल रहे नॉर्थ जॉन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी SSJU की क्रिकेट पुरुष टीम द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। शिमला का मौसम देखते हुए जो की लगातार बारिश हो रही है इसी के बीच पहला नॉक आउट मुकाबला 2 फरवरी को 10-10ओवर का खेला गया, जिसमें श्री देव सुमन विश्विद्यालय द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 रन का लक्ष्य दिया गया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की टीम ने 10 ओवर में 73 रन बनाकर मुकाबले को टाई तक पहुंचा दिया, मैच का परिणाम सुपर ओवर तक गया, जिसमें सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
अभी दूसरा प्री क्वार्टर मुकाबला खेला जाना है।
विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन को देखकर माननीय कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉक्टर भास्कर चौधरी, वित्त अधिकारी श्री ऐ. के. तिवारी, विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी श्री लियाकत अली खान, टीम मैनेजर पंकज कुमार, टीम कोच लोकेश तिवारी और श्री गिरीश अधिकारी ने टीम को बधाई प्रस्तुत की।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…