थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस बल को किया अलर्ट

थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस बल को किया अलर्ट

 

जनपद में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 

सोशल मीडिया पर भी सतर्क नजर

 

 देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारी, निरीक्षक, प्रभारी इण्टरसेप्टर व फायर स्टेशन प्रभारियों को 31 दिसम्बर व नववर्ष 2026 आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

1. नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की एल्कोमीटर से जांच कर कड़ी कार्यवाही होगी।

2. सार्वजनिक स्थलों होटल/बार, पब, रेस्टोरेन्ट आदि में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिये के लिए प्रबन्धकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

3. नवयुवकों द्वारा रैश ड्राईविंग, स्टंट आदि पर नियंत्रण के लिये प्रभावी चेकिंग अभियान चल रहा है।

4. पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की ड्यूटियां लगायी गई है।

5. अग्निशमन उपकरण एवं कार्मिकों को सक्रिय व तत्पर रखा गया है।

6. मुख्य स्थानों पर पिकेट, बाजार/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त, चीता मोबाइल, हाईवे पेट्रोल को अर्लट मोड पर रखा गया है।

7. अराजक, आवांछित तत्वों के जनपद प्रवेश को निषिद्ध किये जाने के लिये बेरिकेटिंग और जनपद के प्रवेश मार्गों पर पर्याप्त बेरिकेटिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

8. विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफोर्मों पर सतर्क नजर रखी जा रही है, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। 

9. पुलिस कन्ट्रोल रुम कर्मियों द्वारा सीसीटीवी कैमरों की सतर्क मॉनिटरिंग की जा रही है। 

10. अराजकता व हुड़दंग कर शांति एवं कानून व्यवस्था को भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही होगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

5 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

6 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

14 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago